रुडकी, मार्च 20 -- अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस शाखा रुड़की और नगर निकाय महासंघ शाखा रुड़की की संयुक्त रूप से एक बैठक गुरुवार को नगर निगम के सभागार में आयोजित हुई। जिसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव राजेंद्र श्रमिक और सुरेंद्र तेश्वर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी करते आ रहे हैं, जिससे उनमें रोष है। इस दौरान सनाती बिरला, धन प्रकाश शर्मा, रामेश्वर प्रसाद, अमर बहनवाल, रवि चौटाला, आकाश बिरला, जगदीश प्रधान, संजीव वाल्मीकि, पारस, दिनेश, मीनू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.