गाजीपुर, जून 13 -- गाजीपुर। श्रमिक उत्थान समिति की ओर से शुक्रवार को डीएन सिंह की 10वीं पुण्यतिथि फुल्लनपुर में मनाई गई। समिति के संरक्षक अरविंद नाथ राय ने कहा कि डीएन सिंह कर्मचारियों की हक के लिए हमेशा लड़ते रहे। उन्होंने 30 वर्ष की उम्र से ही हजारों कर्मचारियों को एकजुट किया। सरकार को कर्मचारियों के हक दिलाने के लिए मजबूर किया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि नलकूप विभाग से जुड़े हजारों कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के सामान वेतन भत्ते दिलाने में डीएन सिंह ने जो सशक्त आंदोलन किया था वह आज भी कर्मचारी संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे में कर्मचारियों का संगठित होना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समिति के अध्यक्ष चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने कहा कि डीएन सिंह का कर्मचारी संघर्ष का इतिहास हमेशा याद किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.