सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- नगर निगम लिपिक प्रकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को नगर निगम कर्मचारी विरोध में हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने न केवल सभी कार्यालयों पर ताला जड़ दिया, बल्कि नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन कर महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उनकी प्रमुख मांग है कि महापौर सार्वजनिक रूप से लिपिक से माफी मांगें। अन्यथा महापौर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। मामला शुक्रवार को शुरू हुआ, जब महापौर ने जन्म-मृत्यु अनुभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर महापौर ने लिपिक से जवाब मांगा, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर वह भड़क उठे। गुस्से में उन्होंने लिपिक को जेल भेजने की चेतावनी दी और कथित रूप से कॉलर पकड़कर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.