रांची, नवम्बर 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय और इसके अधीन महाविद्यालयों के तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने शनिवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन का घेराव किया। यह आंदोलन झारखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नवीन चंचल और रांची विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के महामंत्री अर्जुन राम के नेतृत्व में किया गया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में संविदा कर्मियों के वेतन में 20 प्रतिशत वृद्धि, 10 वर्षों से अधिक अवधि से कार्यरत महाविद्यालयों के संविदा कर्मियों की सेवा नियमित करने और एक व्यक्ति एक पद, के राजभवन आदेश का अनुपालन शामिल था। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन कर रहे हैं, फिर भी वित्त समिति के निर्णयों के अनुसार वेतन वृद्धि में टालमट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.