मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- छपार टोल प्लाजा पर हटाए गए कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन पांचवे दिन भी जारी रहा। हिंदू सघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार ने कहा कि छपार टोल प्लाजा को पिछले पांच वर्षो से लोकल के कर्मचारियों द्वारा चलाया जा रहा था। नए व्यापारी कुछ व्यक्तियों पर अनर्गल आरोप लगा रहे है, जो गलत है। पांच दिनों से चल रहे धरने पर क्षेत्रीय विधायक, मंत्री सांसद कोई भी नही पहुंचा है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। आलाधिकारियों ने भी पीडित कर्मचारियों का हाल जानने का प्रयास नही किया है। धरने को त्यागी भूमिहार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षू त्यागी, संजय त्यागी, अंकुर राणा, सुरेंद्र मित्तल, संजय मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शुभम कुमार, प्रमोद कुमार, मोनू कुमार, जयवीर सिंह, सोनू, पायल आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.