देहरादून, जुलाई 11 -- देहरादून। ''जी कर्मचंद जी, पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं। आपका मुख्यमंत्री। आपकी समस्या पर कार्रवाई की जा रही रही। निश्चिंत रहियेगा। '' शुक्रवार को मुख्यमंत्री धामी ने उनके कार्यालय को पत्र भेज कर शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों से बातचीत की और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही शुरू करने के सख्त निर्देश दिए। सुबह सचिवालय में अपने दफ्तर से मुख्यमंत्री ने सबसे पहले डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी कर्मचंद को फोन लगाया। कर्मचंद ने शिकायत दर्ज कराई थी, कि उसके खेत के लिए आने वाली सिंचाई नहर टूट गई है। इस वजह से खेतों की सिंचाई का संकट पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कर्मचंद से बात करने के बाद उसे आश्वस्त किया कि इस विषय को गंभीरता से लिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग को मामले में उचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.