लातेहार, फरवरी 1 -- चंदवा प्रतिनिधि। रेलवे फाटक के समीप एक होटल में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती सह नाई मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। मुख्य अतिथि संयुक्त ठाकुर विकास मोर्चा के प्रदेश महासचिव जगत प्रकाश ठाकुर व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने कर्पूरी ठाकुर के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समानता पर भाषण, कविता व नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जगत प्रकाश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और अंतिम व्यक्ति के उत्थान ...