देवरिया, जनवरी 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पगरा बरईपार टोला स्थित छात्रावास में मनाई गई। मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र चौरिसया ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने दबे-कुचले, वंचित, पिछड़ों की आवाज उठाई। साथ ही समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया। साथ ही उनके विचारों को लेकर एकसाथ चलकर विकास करने की बात कही। तभी देश और समाज का विकास होगा। कहा कि उनके पदचिह्नों पर चलने की जरूरत है। उन्होंने छात्रावास में सामूहिक प्रयास से निर्माण करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पं. गिरीश चंद तिवारी, नगर पालिका देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने गठित नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें कार्यवाहक जिलाध्यक...