औरंगाबाद, जनवरी 30 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर-पटना रोड में नाई समाज द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। दोनों महापुरुषों की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। लोजपा राम विलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की सोच समता मूलक समाज की थी। वे युगपुरुष हैं। उन्हें भारत रत्न बहुत पहले मिल जाना चाहिए था, लेकिन एनडीए की सरकार में मिला। बिहार के बड़े नेता कर्पूरी ठाकुर के पदचिन्हों पर चलने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके पदचिन्हों पर चलकर और उनके बताए मार्गों पर चलकर बिहार को इतनी उंचाई पर लाए हैं। लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्रा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर माटी के लाल थे। राजनीति में जात-पात के मिथक को तोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.