गोपालगंज, जनवरी 24 -- गोपालगंज, नगर संवाददाता।राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिलाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन रामाधार प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को भारत रत्न, जननायक एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश महासचिव रविरंजन प्रसाद ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने अपने राजनीतिक जीवन में पिछड़े और अति पिछड़े समाज को मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया। मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए भी उन्होंने सादा जीवन जीया और कभी दिखावे की राजनीति नहीं की। वर्ष 2024 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान की सच्ची पहचान है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव बजरंग प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.