नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- बिहार चुनाव में इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर का नाम जमकर गूंज रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना चुनावी शंखनाद उनके जन्मस्थान कर्पूरी ग्राम से ही किया था। एनडीए ने अपने घोषणा पत्र में कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की भी ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव की पहली रैली में ही कहा था कि कर्पूरी ठाकुर देश के एक अमूल्य रत्न थे और उन्होंने वंचितों और गरीबों को भी अवसर मुहैया करवाए। उन्होंने कहा था, हमारी पार्टी उन्हें आदर्श मानती है।कैसे पड़ा था कर्पूरी ग्राम नाम बिहार में 11 और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। इस बार मुकाबला आरजेडी-कांग्रेस और लेफ्ट के महागठबंधन और एनडीए गठबंधन के बीच है। एनडीए में सबसे बड़े दल बीजेपी और जेडीयू हैं। 1988 में पूर्व सीएम जननाय...