पटना, अक्टूबर 9 -- बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जारी हुई प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की पहली कैंडिडेट लिस्ट में 51 सीटों पर नामों का ऐलान हुआ है। पीके की पार्टी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की पोती और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह की बेटी को भी टिकट दिया है। कर्पूरी ठाकुर की पोती जागृति ठाकुर को समस्तीपुर जिले की मोरवा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह की बेटी लता सिंह नालंदा जिले की अस्थावां विधानसभा सीट से जन सुराज के स्कूल बैग सिंबल पर चुनाव लड़ेंगी। जागृति ठाकुर के मोरवा से जन सुराज का टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा था। उन्होंने बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में प्रचार भी शुरू कर दिया था। जागृति, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के छोटे बेटे वीरेंद्र नाथ ठाकुर की बेटी हैं। पि...