अयोध्या, फरवरी 3 -- मिल्कीपुर। विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत मेहदौना में जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की जयंती एवं समाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एडवोकेट प्रेम बहादुर शर्मा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कर्पूरी ठाकुर का कार्यकाल शोषितों और वंचितों को समर्पित था। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने पिछड़ा वर्ग को 12 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। मौके पर महेश शर्मा, योगेश शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, राहुल शर्मा, सीताराम शर्मा, राजू कुमार, अमित शर्मा, वंश बहादुर शर्मा, मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.