बांका, जनवरी 25 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी विचार बुद्धिजीवी मंच की ओर से कर्पूरी चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने की। इस अवसर पर जिले भर से आए राजनेताओं, समाजसेवियों और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जनार्दन यादव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि, जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े वर्गों के उत्थान के प्रतीक थे। उन्होंने शिक्षा और समाज में वंचित वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.