नई दिल्ली, मई 27 -- कर्नाटक के मंगलुरु से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां अज्ञात लोगों ने मंगलवार को दो मुस्लिम युवकों पर तलवार से बेरहमी से हमला कर दिया। इस दौरान एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक बुरी तरह जख्मी हो गया है और अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बताया है कि घटना मंगलुरु के दक्षिण कन्नड़ जिले के इराकोडी इलाके से सामने आई है। मृतक की पहचान इम्तियाज के रूप में हुई है जो मंगलुरु में एक स्थानीय मस्जिद का सचिव था। वहीं उसका दोस्त कलंदर भी हमले में घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि इम्तियाज और कलंदर सामान अनलोड कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उन पर तलवार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- कार से निकाला और बीच बाजार कर दी हत्या, हिंदूवादी कार्यकर्ता की मौत से तनाव इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया है और हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.