नई दिल्ली, फरवरी 20 -- कर्नाटक में बागलकोट किले के पास शिवाजी जयंती पर जुलूस के दौरान दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प की खबरें सामने आ रही है। इसके बाद तनाव इस कदर बढ़ गया कि हिंदू कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर लगे ठेलों में आग लगा दी। पुलिस ने बल का प्रयोग कर हालात को काबू में किया। इस घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आपको बता दें कि गुरुवार की शाम शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर मराठा समुदाय के द्वारा एक जुलूस का आयोजन किया गया था। इसकी शुरुआत शहर के ही अंबाभवानी मंदिर से हुई। पंका मस्जिद के पास कुछ बदमाशों ने पत्थर फेंके, जिसमें SP सिद्धार्थ गोयल समेत कुछ लोग घायल हो गए। मुस्लिम पक्षों का आरोप है कि जैसे ही जुलूस किले के पास स्थित एक मस्जिद के पास पहुंचा तो डीजे की आवाज को तेज कर दिया गया। मस्जिद के बाहर रुक-रुक...