हजारीबाग, जनवरी 19 -- बरही, प्रतिनिधि। कर्नाटक में फंसे बरही के मजदूरों को लेकर विधायक मनोज कुमार यादव श्रमायुक्त से मिले और उपायुक्त को पत्र लिखकर मजदूरों की सुरक्षित वापसी की मांग की। विधायक मनोज यादव ने अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित झारखंड वापस लाने की मांग की है। विधायक मनोज यादव ने अपने उपायुक्त को पत्र लिखकर बताया कि बरही प्रखंड के कई ग्रामीण मजदूरों को बिचौलिये गलत झांसा देकर कर्नाटक राज्य के एक स्थान पर मजदूरी कराने ले गए हैं। वहां मजदूरों की स्थिति चिंताजनक है। सभी मजदूर किसी भी हाल में अपने घर, बरही लौटना चाहते हैं। विधायक ने बताया है कि मजदूरों को उनकी इच्छा के विरुद्ध वहां रोक कर रखा गया है। विधायक ने बताया है कि बरही के मजदूर पूरज रविदास लगातार अपनी लाइव लोकेशन भेजकर वहां अपने और अन्य मजदूरों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.