नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने कर्नाटक वाइन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा कांग्रेस सरकार पर 6000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले का आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि इससे एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस का सत्ता मॉडल भ्रष्टाचार और सत्ता संघर्ष पर आधारित है। भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ये आरोप भाजपा या किसी विपक्षी दल द्वारा नहीं लगाए गए हैं, बल्कि स्वयं भ्रष्टाचार के कथित भुक्तभोगियों द्वारा सामने आए हैं। उन्होंने कोलकाता हाईकोर्ट के एक निर्णय का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे यह स्पष्ट होता है कि ममता बनर्जी सरकार में देश की सीमाओं की सुरक्षा को दांव पर लगाकर, घुसपैठियों के वोट के लालच में और राजनीतिक स्वार्थ के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.