अयोध्या, सितम्बर 9 -- अयोध्या। राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के। बाद देश के अनेक राज्यों की सरकारों के मुखिया व प्रतिनिधि के अलावा देश विदेश की हस्तियां यहां लगातार हाजिरी लगा रही है। इसी क्रम में सोमवार को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी पहुंचे। उन्होंने रामलला के दर्शन के साथ राम मंदिर निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में राम मंदिर निर्माण की प्रशंसा के साथ अयोध्या आगमन को अपना सौभाग्य बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी तारीफ करते हुए कहा कि उनके लीडरशिप देश का तीव्र गति से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके लीडरशिप की प्रशंसा कर्नाटक ही नहीं पूरी दुनिया कर रही है। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.