मुंबई, फरवरी 4 -- महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से पहले बुधवार को मुंबई के खिलाड़ियों के साथ दबाव संभालने और जीत हासिल करने वाली मानसिकता बनाए रखने पर अपने विचार साझा किए। बयालिस बार की विजेता मुंबई 2025-26 सत्र के क्वार्टर फाइनल में छह से 10 फरवरी तक मुंबई के एमसीए-बीकेसी मैदान पर आठ बार की चैंपियन कर्नाटक से भिड़ेगी। मुंबई के पूर्व कप्तान तेंदुलकर ने यहां हुई बातचीत के दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ दोनों के सवालों के जवाब दिए। मुंबई के कप्तान शारदुल ठाकुर ने एक बयान में कहा, 'हमारे लिए सौभाग्य की बात थी कि आज (बुधवार) ड्रेसिंग रूम में सचिन सर मौजूद थे। यह सिर्फ एक प्रेरणादायक बातचीत नहीं थी बल्कि यह एक तरह से सवाल जवाब का सत्र था।' उन्होंने कहा, 'सभी खिलाड़ियों और संबंधित कोच ने उनसे कई तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.