नई दिल्ली, मई 2 -- बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार में मंत्री शिवानंद पाटिल ने शुक्रवार को बसवाना बागेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि वह विजयपुरा शहर के विधायक बसंगौड़ा पाटिल यतनाल की चुनौती स्वीकार करने के बाद विधायक के रूप में इस्तीफा दे रहे हैं। यतनाल ने पाटिल को उनके खिलाफ बसवाना बागेवाड़ी क्षेत्र से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। कपड़ा, गन्ना विकास एवं कृषि विपणन विभाग संभाल रहे पाटिल ने हालांकि विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर से अनुरोध किया कि उनका इस्तीफा तभी स्वीकार किया जाए, जब यतनाल का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.