हल्द्वानी, मई 14 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय साह के वायु सैन्य की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से हल्द्वानी महिला कांग्रेस में उबाल है। उन्होंने नारेबाजी करते हुए मंत्री का पुतला दहन किया। साथ ही सरकार से मंत्री को कैबिनेट से निष्कासित करने की मांग उठाई है। बुधवार को पीलीकोठी चौराहे पर महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मधु सांगड़ी के नेतृत्व में महिलाओं ने जोरदार नारेबाजी की। यहां महिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के विवादित बयान देने वाले मंत्री का पुतला फूंका। महानगर अध्यक्ष सांगुड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की बात करती है, दूसरी ओर उनके मंत्री महिलाओं पर विवादित बयान देते हैं। उन्होंने कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले मंत्री को तत्काल कैबिनेट से निष्कासित ...