आगरा, मई 16 -- मध्यप्रदेश के भाजपा के मंत्री विजय विजय शाह के द्वारा कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी पर जिला कांग्रेस के पदधिकारी, कार्यकर्ताओं व अधिवक्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया है। बुधवार को अधिवक्ता चैंबर में आयोजित बैठक में कांग्रेसियों ने भाजपा मंत्री की टिप्पणी को अमर्यादित बताया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने कहा कि मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह के द्वारा की गई टिप्पणी अमर्यादित है। सेना की एक होनहार को भी हिंदू व मुस्लिम के चश्मे से देखना दुर्भापूर्ण है। कर्नल सोफिया का परिवार लगातार देश की सेवा कर रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत एडवोकेट ने कहा कि मध्यप्रदेश के हाईकोर्ट ने इस टिप्पणी का स्वत: संज्ञान लिया है। भाजपा मंत्री की यह टिप्पणी में देश का नेतृत्व करने वाली बहादुर महिलाओं का अपमान भी है। भा...