बुलंदशहर, मई 17 -- सपा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला मुख्यालय पर दिया। जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। जिला मुख्यालय पर दिए ज्ञापन में सपा मजदूर सभा के प्रदेश सचिव और प्रभारी अजय अहेरिया और सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना पण्डा ने कहा कि भारतीय सेना की जाबाज कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार में मंत्री के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया जाए। पूरा देश भारतीय सेना के जज्बे हौसले को सलाम कर रहा है। लेकिन भाजपा मंत्री सेना और देश का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति से मंत्री को बर्खास्त करने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.