बोकारो, फरवरी 2 -- मनीषी की घातक गेंदबाजी की मदद से झारखंड की टीम ने जम्मू एंड कश्मीर की टीम को मैच के तीसरे दिन हीं 10 विकेट से पराजित कर नॉकआउट मैच के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। बोकारो जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में सेक्टर 4 स्थित बीएसएल किकेट स्टेडियम में खेले जा रहे कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी झारखंड बनाम जम्मू एंड कश्मीर मैच के तीसरे दिन झारखंड की टीम ने अपनी पहली पारी के स्कोर 272/8 से आगे खेलते हुए सभी विकेट खोकर 321 रन बनाए। झारखंड की ओर से 9वें विकेट के लिए सत्य सेतु एवं मनीषी ने महत्वपूर्ण 50 रन जोड़े। दूसरे दिन के 48 रनों पर नाबाद रहे सत्य सेतू ने ने आउट होने से पूर्व अपनी टीम के लिए 70 रनों की पारी खेली। वही 7 रनों पर नाबाद रहे दूसरे बल्लेबाज मनीषी ने 32 रनों का योगदान किया। गेंदबाजी में जम्मू एंड कश्मीर की ओर से प्रफुल्ल धर को...