कानपुर, फरवरी 7 -- ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी मुकाबले में दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की टीम ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच पर लगभग पकड़ बना ली है। यूपी ने पहली पारी में 260 रन बनाकर चंडीगढ़ पर 90 रन की बढ़त हासिल की और फिर दूसरी पारी में चंडीगढ़ के चार विकेट महज 78 रन पर झटककर विपक्षी टीम को भारी दबाव में ला दिया। चंडीगढ़ अब भी यूपी की पहली पारी से 12 रन पीछे है और मुकाबले में दो दिन का खेल शेष है। पहले दिन तीन विकेट पर 46 रन से आगे खेलने उतरी यूपी की पारी शुरुआत में लड़खड़ा गई, लेकिन काव्य और अक्षु ने पारी को संभालते हुए शानदार साझेदारी की। काव्य 99 रन बनाकर शतक से चूक गए, जबकि अक्षु ने 91 रनों की जुझारू पारी खेली। दोनों ने टीम को 200 के पार पहुंचाया। निशुंक ने चंडीगढ़ की ओर से प्रभावी गेंदबाजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.