रुडकी, जुलाई 26 -- वानप्रस्थी जन जागृति अभियान समिति की ओर से देवाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी कर्नल एनएस जिंदर, सहायक चुनाव अधिकारी उमेश चंद्र शर्मा, चुनाव सहायक आरती बोखंडी की देखरेख में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस दौरान कर्नल एमपी शर्मा को अध्यक्ष, ललित कुमार शर्मा व कर्नल रविंद्र कुमार बंसल को उपाध्यक्ष, जय कुमार शर्मा को सचिव, विनोद मिश्रा को उपसचिव, अरविंद कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष, उमेश चंद्र शर्मा सह कोषाध्यक्ष, चंद्रपाल त्यागी को लेखा परीक्षक, बंगाल सिंह को संगठन सचिव, राजे सिंह डंगवाल को सहायक संगठन सचिव, पुष्पा ऐठानी को मीडिया प्रभारी, संजय मित्तल को सांस्कृतिक सचिव, डॉ. राजेश चंद्र, कर्नल पीजी राय, स्वामी कर्मवीर को संरक...