फरीदाबाद, अगस्त 6 -- नूंह, कार्यालय संवाददाता। ग्राम पंचायत बाबूपुर के दो पंचों को उपायुक्त नूंह ने पद से हटा दिया है। दोनों पंचों पर कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप थे। जांच के बाद यह कार्रवाई हरियाणा पंचायती राज अधिनियम के तहत की गई। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को जारी बयान में बताया कि ग्राम पंचायत बाबूपुर के वार्ड नंबर 4 की पंच जानिस्ता और वार्ड नंबर 5 के पंच साजिद को कदाचार और लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से पदच्युत कर दिया गया है। यह कार्रवाई हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत की गई। उन्होंने कहा कि दोनों पंचों का आचरण पद की गरिमा के अनुरूप नहीं पाया गया और लोकहित में उन्हें पद पर बनाए रखना उचित नहीं था। साथ ही खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नूंह को निर्देश दिए गए हैं कि नियम के तहत आवश्यक कार्रवाई पूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.