भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पर्यावरण का संरक्षण हम सभी का कर्तव्य होना चाहिए। इसके बाद ही हर प्राकृतिक आपदाओें से बच सकते हैं। जैव विविधता के खत्म होने के कारण ही पर्यावरण और जीव-जंतु पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यह बातें एसएम कॉलेज के प्रशाल में प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने सोमवार को कही। वे कॉलेज की एनएसएस इकाई और एक संस्था द्वारा आयोजित एक दिवसीय जैव विविधता जागरूकता संवाद के दौरान छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। कॉलेज के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. हिमांशु शेखर ने कहा कि सतत विकास के लिए जैव विविधता का संरक्षण अति महत्वपूर्ण है। संस्था की ओर से एकता शर्मा एवं गौरव कुमार ने पीपीटी के माध्यम से जैव विविधता संरक्षण के बारे में सभी छात्राओं को जागरूक किया। एकता ने गंगा बेसिन में पाए जाने वाले जैव विविधता पर विस्तारपूर्...