चमोली, जुलाई 3 -- बुधवार रात को भारी बारिश के कारण उमट्टा में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आ गया। मलबा आते ही सड़क किनारे होटल स्वामी और यात्रियों ने भागकर जान बचाई। मलबे से एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को दिनभर हाईवे बंद रहने से दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। हाईवे बाधित होने से छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। बारिश से कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में आवासीय मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां अलकनंदा और पिंडर नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। पुलिस व प्रशासन ने नदी किनारे के घरों में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील की है। कर्णप्रयाग सहित आसपास के क्षेत्रों में बुधवार व गुरुवार रात को करीब 12 बजे से सुबह सात बजे तक भारी बारिश ने कहर बरपाया। बारिश से रात करीब ढाई बजे हाईवे के किन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.