रामगढ़, फरवरी 2 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था कर्णधार ने रविवार को वनखेता स्थित बिरहोर टोला में समारोह का आयोजन किया। इस दौरान संस्था ने बिरहोरों के बीच कंबल का वितरण किया। तकरीबन 55 से अधिक लोगों को कंबल प्रदान किया गया। मौके पर कर्णधार के संस्थापक विक्रांत गुप्ता ने कहा कि हमारी संस्था विलुप्त होती जनजाति बिरहोरों को बचाने के लिए काफी सक्रिय है। समय-समय पर संस्था की ओर से बिरहोरों को मदद दी जाती है। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ सके। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में संस्था की ओर से और भी मदद दी जाएगी। मौके पर अध्यक्ष जयदीप सोनी, राजेश जायसवाल, दीक्षा साहू, करमवीर राम सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...