लखनऊ, मार्च 2 -- अयोध्या रोड पर हासेमऊ में रहने वाले कर्ज से परेशान रेस्टोरेंट संचालक नवीन कुमार दुबे (35) ने फांसी लगा ली। उन्होंने सुसाइड नोट में भाई के लिखा है कि बच्चों की परवरिश कर देना। अच्छे से पढ़ा लिखा कर उन्हें किसी काबिल बना देना। इसके बदले मेरा मकान ले लेना, क्योंकि तुम्हे मकान की जरूरत है। मैं अब दुनिया से जा रहा हूं। नवीन एमिटी विश्वविद्यालय के पास रफ्तार कैफे के नाम से रेस्टोरेंट चलाते थे। शनिवार दोपहर घर के अंदर कमरे में फंदे पर उनका शव लटका मिला। पत्नी सिखा ने नवीन को फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी। परिवारीजनों की मदद से फंदे से पति को उतारा और अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर बीबीडी अजय नारायण सिंह के मुताबिक नवीन के परिवारीजनों ने बताया कि उन्होंने कई लोगों से व्यवसाय के नाम पर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.