मैनपुरी, मई 13 -- आर्थिक तंगी से परेशान चल रहे किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे घर में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे सीओ भोगांव ने घटनास्थल पर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को कस्बा बिछवां निवासी 60 वर्षीय किसान सीताराम राठौर पुत्र रामभरोसे का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जानकारी पाकर पहुंचे सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा, थाना प्रभारी आशीष दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि मृतक स्वयं सहायता समूह चलाता था। जिसका चार लाख रुपये का कर्ज उसके ऊपर हो गया था। वह यह कर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.