हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 29 -- बिहार के कैमूर जिले में कर्ज में डूबे कांग्रेस नेता ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम उमाशंकर पासवान था। उनकी उम्र लगभग 66 साल थी। वह भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडिहरा गांव के रहने वाले थे। उमाशंकर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष थे और पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। बताया जा रहा है कि उन पर कुछ समय से कर्ज था। उसे चुकाने के लिए उन्होंने अपनी जमीन बेची, मगर खरीददार ने उसका भी पूरा पैसा नहीं दिया था। उन्होंने सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया है। पुलिस जांच कर रही है। उमाशंकर पासवान ने गुरुवार तड़के अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आत्महत्या की वजह बताई गई है। मृतक के साला कोहारी निवासी रामबहादुर पासवान ने बताया कि घर की महिलाएं सुब...