नई दिल्ली, जून 19 -- Mercury Transit In Cancer Horoscope : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। 23 जून 2025 को बुध देव मिथुन राशि से कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध के कर्क राशि में प्रवेश से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं, कर्क राशि में बुध का प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ. मेष राशि- प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की करेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। शादी-विवाह तय हो सकता है। कन्या राशि : कन्या राशि वालों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी। शै...