महाराजगंज, मई 18 -- चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। डीएम अनुनय झा ने मिठौरा ब्लाक के करौता ग्राम में जल जीवन मिशन फेज-2 के अंतर्गत निर्मित परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओवरहेड टैंक, पंप हाउस, क्लोरिनेशन सिस्टम आदि का जायजा लिया और अधिशासी अभियंता जल निगम से परियोजना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि यह परियोजना जल जीवन मिशन फेज-2 के अंतर्गत जेएमसी द्वारा निर्मित की गई है। इसमें निर्मित ओवरहेड टैंक की क्षमता 100 किलोलीटर है और परियोजना पिछले छह माह से संचालित है। अब तक कुल 430 घरों को जल संयोजन से जोड़ा जा चुका है। डीएम ने गांव में घर-घर जाकर जलापूर्ति की स्थिति देखी और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया। अधिकांश घरों में सुचारू जलापूर्ति पाई गई। कुछ घरों में नल खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.