देवघर, अप्रैल 11 -- करौं, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के 16 विद्यालयों द्वारा विद्यालय अवधि में मध्यान भोजन योजना का एसएमएस राज्य परियोजना कार्यालय को नियमित नहीं भेजने को लेकर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी ने उन सभी 16 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन व मानदेय अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही उन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण पूछा गया है l प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन परियोजना कार्यालय को विद्यालय द्वारा छात्र उपस्थिति का एसएमएस करना था l जिसमें फरवरी माह में 16 विद्यालयों द्वारा कार्य दिवस 21 के विरुद्ध एक-दो दिन ही एसएमएस किया गया। वहीं मार्च महीना में 11 विद्यालयों द्वारा कार्य दिवस 22 दिन में किसी विद्यालय ने दो दिन, किसी ने चार दिन एसएमएस किया, बाकी दिनों में एसएमएस नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.