देवघर, मई 25 -- करौं, प्रतिनिधि। करौं बाजार में बनाए गए नालियों का रख-रखाव नहीं होने के कारण सड़कों पर नालियों का गंदा एवं कीचड़ का पानी बह रहा है l जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है l करौं बाजार के लोगों ने कहा कि बाजार में रहने वाले लोगों द्वारा अपने-अपने घरों से गंदा पानी एवं कीचड़ सड़क पर बहा देते हैं। जिसका खामियाजा कर्णेश्वर महादेव मंदिर, कोटाल काली मंदिर, धर्मराज मंदिर, शिवानी मंदिर, गढ़वे बाबा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना करने आने जाने वाले लोगों को गंदे व कीचड़ युक्त पानी में चलकर आवागमन करना पड़ता है l सड़कों पर नालियों का गंदा पानी रहने के कारण बाजार क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। वहीं सड़क पर नाले का गंदा पानी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.