देवघर, फरवरी 12 -- करौं,प्रतिनिधि रानी मंदाकिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में गुरुवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने की। इसके पूर्व नए प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा ने सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार तिवारी से प्रभार लिया l मौके पर उन्होंने कहा की सभी विद्यालय विभाग द्वारा दिए जाने वाले काम को प्राथमिकता के आधार पर पुरा करने का कार्य करें l कहा की प्रखंड के 137 विद्यालयों के शिक्षकों के साथ वे पदाधिकारी के रूप में कार्य नहीं करेंगे, बल्कि एक अभिभावक के रूप में अपना काम का निर्वाहन करेंगे l बैठक में मध्याह्न भोजन योजना, पोशाक वितरण, छात्रवृत्ति, शिक्षकों के विद्यालय नियमित आने जाने, प्रयास आदि कार्यक्रम के बारे में बारी बारी से चर्चा की गई l...