लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- धौरहरा। गुरुवार की दोपहर में क्षेत्र के करौहा गांव में अचानक आग धधक उठी। इससे गांव में हड़कम्प मच गया। आग बुझाने में सभी जुट गए। सूचना के बाद भी फायरब्रिगेड समय से नहीं पहुंची। इस बीच सात घर आग की चपेट में आ गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्राम पंचायत करौहा में दोपहर दो बजे तीरथ के घर से गैस सिलेंडर पर खाना बनाने के दौरान किसी तरह से आग लग गई। हवा का रुख पाकर देखते ही देखते आग ने पड़ोसी कन्हैया, इतवारी, कल्लू, रामधारी, ईजाद अली, आरिफ आदि के घरों को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। लोग आग बुझाने में जुट गए। सूचना के वावजूद भी फायर ब्रिगेड काफी देर से गांव पहुंची तब तक गांव वालों ने आग पर काबू पा लिया था। आग की चपेट में आए घरों में रखा गृहस्थी का सारा सामान, नकदी जलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.