गुमला, दिसम्बर 3 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के करौंदी के पास बुधवार अपराह्न हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना लगभग 4 बजे की है। दुर्गा नगर निवासी 30 वर्षीय रोहित उरांव और 30 वर्षीय अमरजीत कुमार अपने बाइक से काम संबंधी एक साइट देखने करौंदी की ओर जा रहे थे। दोनों युवक टाइल्स मिस्त्री का काम करते हैं। करौंदी चेकनाका के समीप अचानक एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जोरदार टक्कर लगने के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.