गुमला, नवम्बर 13 -- गुमला, प्रतिनिधि । जिला मुख्यालय से सटे करौंदी के पास गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एनएच-43 गुमला जशपुर सड़क पर उतर कर करीब एक घंटे तक चक्का जाम किया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस बिना किसी कारण करौंदी निवासी मुकेश नायक को उसके घर से उठाकर अपने साथ ले गई और अब तक कोई जानकारी नहीं दे रही है। मुकेश नायक की बहन तेतरी नायक ने बताया कि उसका भाई बाहर रह कर काम करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। गुरुवार की सुबह अचानक एक कार से पुलिस घर पहुंची और मुकेश को अपने साथ ले गई। पूछने पर पुलिस ने कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। परिजन जब गुमला थाना और एसपी ऑफिस पहुंचे ,तो वहां भी मुकेश का कोई अता-पता नहीं मिला।आक्रोशित ग्रामीणों ने जशपुर रोड पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया और मुकेश को वापस लाने की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक जाम रहने से...