एटा, फरवरी 8 -- एटा, एटा महोत्सव पंडाल में रविवार को योग शिविर का समापन समारोह किया गया। जिसमें योगाचार्यों और डॉक्टरों ने संयुक्त रूप से भजन, मेरा मन दर्पण कहलाए कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही अलंकार संगीत विद्यालय के बच्चों ने योग थीम पर प्रस्तुति देकर करो योग रहो निरोग एवं प्रणायम करने का सभी को संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान यश योग सेवा समिति के सदस्य कुलदीप वार्ष्णेय ने मां सरस्वती का मनमोहक भजन की प्रस्तुत किया। उसके बाद समिति के योगियों ने मंच पर प्रणायाम, कपाल भाती, अनुलोम विलोम, उज्जाई उद गीत, भ्रामरी प्राणायाम, वज्रासन, मंडूक आसन, तितली आसन, लल्ला आसान, किए। इसके साथ ही योग के लाभ को बारी-बारी से बताया। योगाशन सीताराम, राधेश्याम, ओम नमः शिवाय एवं अन्य मंत्रों के साथ कराया गया। कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.