आदित्यपुर, अगस्त 6 -- आदित्यपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अंबूज कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड के सर्वकालीन लोकप्रिय नेता शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गुरुजी करोड़ों झारखंडवासियों की सशक्त आवाज थे। झारखंड अलग राज्य के लिए संघर्ष करते हुए झारखंड राज्य प्राप्त किया। महाजनी प्रथा के खिलाफ उनका संघर्ष आदिवासी अस्मिता की आवाज बन गया था। उनके निधन से राज्य वासियों को सदमा लगा है तथा निकट भविष्य में इसकी भरपायी संभव नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...