संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिवालय का निर्माण करया गया। निर्माण के बाद कम्प्यूटर सहित अन्य सुविधाएं दी गईं। मगर पंचायत सचिवालय पर करोड़ों खर्च के बाद एक भी जनसुविधा नहीं मिल रही है। सेमरियावां ब्लॉक के पंचायत कार्यालय के आंकड़े के हिसाब से देखा जाए तो 113 ग्राम पंचायत में 108 पंचायत सचिवालय का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। 108 पंचायत सचिवालय में से 97 सक्रिय तौर पर काम कर रहे हैं। मगर अधिकांश पंचायत भवन बंद रहते हैं। पंचायत सचिवालय के निर्माण के लिए 8 से 14 लाख रुपया खर्च किया गया। इस हिसाब से 12 करोड़ रुपया सचिवालय निर्माण व स्थापना पर खर्च हुआ। ग्रामीणों को जनसुविधा देने के लिए 107 पंचायत सहायक नियुक्त है। प्रत्येक माह मानदेय के नाम पर 6 लाख 42 हजार खर्च हो रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.