खगडि़या, फरवरी 16 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि वर्ष 1985 में 3 करोड़ की लागत से बना बस स्टैंड को जीर्णोद्धार की तलाश है। महेशखूंट में वर्ष 2025 के जनवरी माह में मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा से वीरान पड़े जर्जर सरकारी बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी थी। वह आस भी पूरी नहंी हुई। उल्लेखनीय है कि उत्तर बिहार को जोड़ने वाले एनएच- 31, एनएच-107 एवं अगुवानी-महेशखूंट रोड के केंद्र में बना महेशखूंट बस स्टैंड प्रशासन की अनदेखी से दो दशकों से बदहाल है। बस स्टैंड में गाड़ी नहीं लगती। बिजली, पानी, शौचालय तथा अन्य सुविधाओं से लैस 5 एकड़ में फैले इस बस स्टैंड बेकार पड़ा है। जिले के इस महत्वपूर्ण बस स्टैंड के बारे में न तो अधिकारी सोच रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधि। अब मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर बस स्टैंड के जीर्णोद्धार की उम्मीद जगी है। असुविधा की वजह स...