लखनऊ, फरवरी 19 -- ईओडब्ल्यू ने करोड़ों रुपये हड़पने वाली कम्पनी पीयर्स एलाइड कारपोरेशन लि. की एडिशनल डायरेक्टर मंजू उपाध्याय उर्फ मंजू दुबे को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इस कम्पनी के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आलमबाग कोतवाली में वर्ष 2017 में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसकी जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। इस मामले में अब तक छह आरोपी पकड़े जा चुके है। सात आरोपी अभी फरार हैं। ईओडब्ल्यू के मुताबिक दिल्ली व हरियाणा से रजिस्टर्ड कम्पनी पीयर्स एलाइड कारपोरेशन लि. के सीएमडी दुर्गा प्रसाद दुबे और अन्य निदेशकों व कर्मचारियों ने बिना आरबीआई में पंजीकरण कराए यूपी के बिजनौर व अन्य जिलों में कार्यालय खोल लिए थे। यहां तैनात अफसरों व एजेंटों ने कम समय में रकम दो गुना, तीन गुना का लालच देकर करोड़ों की रकम सैकड़ों लोगों से जमा करा ली थी। निवेशकों की रकम ...