नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये कैश, सोने-हीरे के गहने और प्रॉपर्टी के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। लोन उगाही से जुड़े केस के आरोपी इंद्रजीत सिंह यादव और उसके सहयोगियों के खिलाफ 30 दिसंबर को शुरू की गई छापेमारी के दौरान ईडी के हाथ 'काला खजाना' लगा। बुधवार को खबर लिखे जाने तक छापेमारी की कार्रवाई जारी थी। दिल्ली के सर्वप्रिय विहार में जब ईडी की टीम इंद्रजीत के घर पहुंची तो वहां मौजूद, कैश-सोने आदि को देखकर हैरान रह गई। ईडी ने कुल 5.12 करोड़ रुपये कैश जब्त किया। सोने और हीरे से भरा हुआ एक सूटकेस भी बरामद किया गया। इनका अनुमानित मूल्य 8.80 करोड़ रुपये है। एक बैग भरकर चेक बुक और 35 करोड़ रुपये मूल्य के प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि ...