रुडकी, फरवरी 21 -- झबरेड़ा पुलिस ने संगठित गिरोह की ओर से बेनामी संपत्ति और भारी मात्रा में संदिग्ध विदेशी धन के अवैध लेनदेन का पर्दाफाश किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में चार मुख्य आरोपियों के बैंक खातों से 2.25 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन पाया गया है। पुलिस ने 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि पुलिस को सूचना जानकारी मिली थी कि भगतोवाली में हयात मेडिकल स्टोर संचालक तालिब, उसके भाई सोनू, मोनू और उनके कुछ रिश्तेदार मिलकर एक गिरोह चला रहे हैं। ये लोग देश-विदेश से खातों में मोटी रकम मंगवाकर उसे कपटपूर्ण तरीके से ठिकाने लगा रहे थे। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह की पूछताछ में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...