भोगांव (मैनपुरी), फरवरी 11 -- महाराष्ट्र के सागा ग्रुप द्वारा प्रदेश भर में खोली गई बैंक शाखाओं द्वारा करोड़ों की धोखाधड़ी की गई। आगरा मंडल के विभिन्न जिलों में खोली गई बैंकों की शाखाएं बंद हो गईं और कर्मचारी करोड़ों का गोलमाल करके भाग निकले। अकेले मैनपुरी में 30 करोड़ से अधिक का घपला किया गया। इस गोलमाल में फिल्म स्टार श्रेयस तलपड़े फंस गए हैं। कोर्ट के निर्देश पर भोगांव कोतवाली में श्रेयस्थ तलपड़े सहित 12 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कस्बा भिगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी विकास तिवारी सहिंत 14 लोगों ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में शिकायत की कि सागा ग्रुप के संचालक समीर अग्रवाल और उनकी पत्नी सानिया अग्रवाल निवासी नवी मुंबई महाराष्ट्र की संचालित एलयूसीसी बैंक की शाखा वर्ष 2015 में खोली गई थी। इस बैंक में उसके साथ सैकड़ों लोगों...